ब्राजील में संक्रमण के 3,10,000 से अधिक मामले, मरने वाले लोगों की संख्या 20,000 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

रियो डी जिनेरियो। ब्राजील में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 20,000 के पार चली गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 24 घंटों में सबसे अधिक मौतें हुई। यह देश लातिन अमेरिका में कोरोना वायरस का केंद्र है और एक दिन में 1,188 लोगों की मौत के साथ संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 20,047 पर पहुंच गई। ब्राजील में संक्रमण के 3,10,000 से अधिक मामले हैं। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि जांच में कमी का मतलब है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है।

संक्रमण और मौत के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ब्राजील संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज से दुनिया का तीसरा देश है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मरने वाले लोगों की संख्या महज 11 दिनों में दोगुनी हो गई है। बीमारी के तेजी से फैलने की चिंता के बावजूद घोर दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने बृहस्पतिवार को भी देश की चरमराती अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने के लिए लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों को हटाने की बात कही।

प्रमुख खबरें

Bihar के Saran में बाढ़ पीड़ितों पर Pistol तानने वाले Maker SHO Sangram Singh सस्पेंड

US ने बदला फैसला, RAF Fairford से सभी B-1 Bomber सीधे अमेरिका के होम बेस भेजे

Social Media ट्रायल बड़ी वजह? आखिर Jantar Mantar पर Delhi Police के जवानों की वर्दी से क्यों गायब है नेम टैग?

GST Council: कई राज्यों में कारोबार के लिए एक ही पंजीकरण आवेदन पर होगा विचार