देश में 'टीका उत्सव' के चौथे दिन 31.39 लाख से ज्यादा टीके की खुराकें दी गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2021

नयी दिल्ली। देशव्यापी ‘टीका उत्सव’ के चौथे दिन बुधवार को रात आठ बजे तक टीकों की 31.39 लाख से अधिक खुराक देने के साथ ही अबतक 11.43 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। तीनों राज्यों -- महाराष्ट्र (1,11,19,018), राजस्थान (1,02,15,471)एवं उत्तर प्रदेश (1,00,17,650) में एक करोड़ से अधिक टीके लगाये गये हैं। मंत्रालय ने बताया कि 69,974 कोविड टीकाकरण केंद्र चालू हैं और पहले सक्रिय केंद्रों में औसतन 24,000 का इजाफा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच भी लोग कर रहे बाहर घूमने की प्लानिंग, सर्वे ने किया खुलासा

रात आठ बजे की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में अबतक टीके की 11,43,18,455 खुराक दी गयी हैं। उनमें 90,63,976 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें पहली खुराक दी गयी हैं जबकि 56,03,568 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी है। इसी तरह 1,02,09,443 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक दी गयी है जबकि 50,61,571 ऐसे कर्मियों को दूसरी खुराक भी दे दी गयी है। इसके अलावा 45 साल से 60 साल के 3,73,34,924 और 8,94,077 लोगों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गयी जबकि 60 साल से अधिक उम्र के 4,34,13,349  और 27,37,547 लोगों को क्रमश: पहली एवं दूसरी खुराक दी गयी। मंत्रालय ने कहा कि अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण के 89वें दिन रात आठ बजे तक टीके की 31,39,063 खुराक दी गयीं। उनमें 27,19,964 लोगों को पहली खुराक दी गयी जबकि 4,19,099 को दूसरी खुराक दी गयी।

इसे भी पढ़ें: शरद पवार को अगले दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी: उपमुख्यमंत्री अजित पवार

देश में 16 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाये जाने के साथ टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा कर्मियों को टीका लगाये जाने लगा। टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च को 60 साल से अधिक उम्र के लोगों एवं 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए शुरू किया गया। भारत ने एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया।

प्रमुख खबरें

Finalissima 2026: दोहा में आमने-सामने होंगे स्पेन और अर्जेंटीना, यामाल बनाम मेसी की ऐतिहासिक भिड़ंत

Global Chess League 2025 में फिर छाए अलीरेजा फिरोजजा, ट्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स की लगातार जीत

Lucknow T20 रद्द होने पर दर्शकों को पूरी रकम लौटाएगा यूपीसीए, जानिए रिफंड की प्रक्रिया

Adelaide Test: झुलसाती गर्मी में स्टोक्स की अड़ियल बैटिंग, ऑस्ट्रेलिया के दबाव के सामने बज़बॉल का इम्तिहान