दिल्ली में कम हुआ कोरोना ! एक हफ्ते में उपचाराधीन मरीजों में 60 फीसदी से अधिक की कमी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मामलों में पिछले एक हफ्ते में 60 फीसदी से अधिक की कमी दर्ज की गई है। वहीं डीडीएमए स्थिति में सुधार के मद्देनजर शुक्रवार को कोविड-19 प्रतिबंधों में और ढील देने पर चर्चा करने के लिए बैठक करने वाला है। पिछले कई दिनों से रोजाना मामलों की संख्या, संक्रमण दर और कई अन्य स्थितियों में सुधार देखा गया है, लेकिन पिछले कुछ हफ्ते से मृतकों की संख्या में खास कमी नहीं आई है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार 26 जनवरी को 10.59 फीसदी संक्रमण दर के साथ रोजाना मामलों की संख्या 7498 और मृतकों की संख्या 29 दर्ज की गई। उस दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या 38,315 थी जबकि कुल मृतकों की संख्या 25,710 थी। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक