दिल्ली में प्रदूषण प्रभावित 13 स्थानों पर 70 लाख लीटर से ज्यादा पानी का छिड़काव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कदम उठाते हुए पिछले 36 दिनों में दिल्ली अग्निशमन सेवा ने प्रदूषण से बेहद प्रभावित 13 क्षेत्रों में 70 लाख लीटर से ज्यादा पानी का छिड़काव किया है ताकि धूल जम सके। इस अभियान की शुरुआत 17 अक्टूबर को हुई थी। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में धूल प्रदूषण को रोकने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया था। अग्निशमन विभाग ने बताया कि उनके कर्मी रोजाना दो लाख लीटर से ज्यादा पानी का छिड़काव उन 13 स्थानों पर कर रहे हैं, जिसे दिल्ली सरकार ने बेहद प्रदूषित क्षेत्र बताया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दंगा मामला: छात्र कार्यकर्ता गुलफिशा फातिमा को मिली जमानत

ये क्षेत्र जहांगीरपुरी, नरेला, अशोक विहार, विवेक विहार, द्वारका, मुंडका, रोहिणी, वजीरपुर, ओखला, बवाना, आनंद विहार, पंजाबी बाग और आर के पुरम हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकल केकुल 15 वाहनों को इन चिह्नित क्षेत्रों में जल छिड़काव के काम में लगाया गया है और कुल 45 कर्मी इस कार्य में जुटे हुए हैं। गर्ग ने बताया कि यह कार्य रोजाना सुबह में दो घंटे और शाम में दो घंटे किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Gangster Goldy Brar की मौत, अमेरिका में गोलियों से भूना, Siddhu Moosewala की हत्या का था मास्टरमाइंड

IPL 2024 के मंच पर Kalki 2898 AD का प्रभास ने किया प्रचार, अभिनेता के लुक की फैंस ने की Batman से तुलना

Sri Lanka के राष्ट्रपति चुनाव में Wickremesinghe का हो सकता है अपने मंत्रिमंडल सहयोगी से मुकाबला

सू्र्यकुमार यादव का नंबर 1 का ताज खतरे में, बाबर आजम मार सकते हैं बाजी