DU में 82 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी, जल्द आ सकती है तीसरी कट ऑफ सूची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया के बाद 82 प्रतिशत से अधिक सीटें भर गई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय द्वारा तीसरी कट ऑफ सूची शनिवार को जारी किये जाने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पहली कट ऑफ सूची में 35,500 सीटें भरी गईं और दूसरी कट ऑफ सूची में 22,147 सीटें भरी गई। विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए कुल सत्तर हजार सीटें हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: कुलपति त्यागी द्वारा नियुक्तियों का निर्णय नियमों के अनुसार: DU ने शिक्षा मंत्रालय से कहा

दिल्ली विश्वविद्यालय ने पिछले शनिवार को दूसरी कट ऑफ सूची जारी की थी। इस साल, कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है।

प्रमुख खबरें

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज

महुआ की सीट ममता के लिए बनी साख की लड़ाई? क्या BJP के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगी शाही परिवार की राजमाता

Budaun: BJP पर अखिलेश का वार, बोले- दो चरणों में ही उखड़ गए हैं पैर, बदल गई उनकी भाषा

SRH vs RR IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में टक्कर, यहां देखें प्लेइंग 11