By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026
आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 5.5 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें से 42 लाख से अधिक रिटर्न केवल 30 जुलाई को ही दाखिल किए गए। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-2 दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है।
आयकर विभाग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 24 घंटे से भी कम समय बचा है। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 5.5 करोड़ से अधिक आईटीआर पहले ही दाखिल किए जा चुके हैं। अकेले 30 जुलाई को 42 लाख से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए।