भारतीय-अमेरिकियों का ट्रंप के लिए प्यार, 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखी ‘हिंदूज4ट्रम्प’ रैली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के नवंबर में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में आयोजित ‘हिंदूज4ट्रम्प’ रैली को रिकॉर्ड संख्या में एक लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने देखा। राष्ट्रपति पद के चुनाव में ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन मैदान में हैं। ‘ट्रम्प विक्ट्री इंडिया अमेरिकन फाइनेंस कमेटी’ के उपाध्यक्ष अल मैसन ने रविवार को डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले छह महीने का उनका अनुसंधान बताता है कि 1992 से राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के लिए मतदान करते आ रहे भारतीय-अमेरिकी पहली बार रिपब्लिकन उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं। मैसन ने ‘अमेरिकन4हिंदू’ द्वारा आयोजित ‘हिंदूज4ट्रम्प’ डिजिटल रैली को संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा