By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2016
ठाणे। भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी ने ‘इस्लामी आतंकवाद’ का मुकाबला करने के लिए एक निश्चित नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह समुदायों का धुव्रीकरण करने और देश में अव्यवस्था पैदा करने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इस्लामी आतंकवाद देश में अव्यवस्था और अराजकता पैदा करने तथा समुदायों के बीच मतभेद लाने के लिए हर कोशिश कर रहा है। हमने लिट्टे, तमिल टाइगर, बोडो, नक्सल से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी तथा इसी तरह से हमें देश से इस्लामी आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए।