'कांग्रेस के पास सिर्फ मुस्लिम वोट..', Owaisi का Rahul Gandhi पर वार, बोले- हम नहीं गए तो अमेठी हार गए, जाते तो क्या होता?

By अंकित सिंह | Nov 22, 2023

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि सबसे पुरानी पार्टी के एकमात्र मतदाता मुस्लिम समुदाय हैं। राहुल गांधी पर वार करते हुए औवैसी ने कहा कि हम नहीं गए तो वे (राहुल गांधी) अमेठी हार गए, जाते तो क्या होता? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वायनाड में इसलिए जीते क्योंकि वहां पर उन्हें 35 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिला। हम नहीं गए और स्मृति ईरानी ने उन्हें हरा दिया...वे अपने परदादा, दादी और पिता की सीट नहीं बचा पाए। 

इसे भी पढ़ें: अच्छा भला हमारे लड़के मैच जीत जाते, पनौती ने हरवा दिया, राजस्थान के जालोर में राहुल गांधी ने किया वर्ल्ड कप का जिक्र

हालांकि, 2019 के चुनाव में राहुल गांधी ईरानी से हार गए। वह केरल के वायनाड से चुने गए। ओवैसी ने कहा कि गांधी केरल के वायनाड से मुस्लिम वोटों की वजह से जीते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड जीता क्योंकि मुस्लिम लीग से उन्हें 35% मुस्लिम वोट मिले। यह भारतीय राजनीति की सच्चाई है...अगर कांग्रेस के लिए कोई मतदाता बचा है, तो वह मुस्लिम वोट है और यही कारण है कि कांग्रेस एआईएमआईएम की अल्पसंख्यक सशक्तिकरण और नेतृत्व की चिंता से परेशान है। कांग्रेस तेलंगाना में ओवेसी की एआईएमआईएम पर के चंद्रशेखर राव की बीआरएस और भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने का आरोप लगा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर