ओवैसी ने असम भाजपा के ‘घृणित’ एआई वीडियो की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2025

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को भाजपा की असम इकाई पर एक ‘‘घृणित’’ एआई वीडियो साझा करने का आरोप लगाया, जिसमें दिखाया गया है कि अगर भाजपा नहीं होती तो असम मुस्लिम-बहुल होता।

हैदराबाद के सांसद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भारत में मुसलमानों का अस्तित्व ही भाजपा के लिए एक समस्या है और ‘‘उनका सपना मुस्लिम-मुक्त भारत है।’’

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता ओवैसी ने कहा, ‘‘असम भाजपा ने एक घृणित एआई वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दिखाया गया है कि अगर भाजपा नहीं होती तो असम मुस्लिम-बहुल होता। वे सिर्फ वोट के लिए डर नहीं फैला रहे हैं, यह हिंदुत्ववादी विचारधारा का असली रूप है। भारत में मुसलमानों का अस्तित्व ही उनके लिए एक समस्या है, उनका सपना मुस्लिम-मुक्त भारत है। लगातार ये रोना रोने के अलावा, उनके पास भारत के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी