By अंकित सिंह | Sep 13, 2022
देश में नए संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है। इन सबके बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक नई मांग कर दी है। असदुद्दीन ओवैसी ने साफ तौर पर कहा है कि संसद भवन की नई इमारत का नाम संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर हो। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि संसद भवन की नई इमारत का नाम बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखा जाए। संसद संविधान पर चलती है इसलिए उस भवन का नाम बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना में भी जो नई विधानसभा की इमारत बनाई जा रही है उसका नाम भी बाबासहेब अंबेडकर के नाम रखने की अपील हम तेलंगाना सरकार से करते हैं।
आपको बता दें कि सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत हैं। कर्तव्य पथ को रीडेवेलप किया गया है। इसके अलावा इसमें कई योजनाएं शामिल हैं। खबर के मुताबिक के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक, इंडिया गेट और बाकी की इमारतों को रिनोवेट और तोड़कर नई इमारते बनाने का काम शामिल है। भविष्य के लिहाज से नए संसद भवन को तैयार किया जा रहा है। हालांकि, विपक्ष इस परियोजना को लेकर लगातार सवाल उठाते रहा है।