उदयपुर में हिंदू दर्जी की निर्मम हत्या की आंच इंदौर तक पहुंची, सुरक्षा कारणों से ओवैसी की चुनावी सभा रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2022

इंदौर (मध्यप्रदेश)। उदयपुर में एक दर्जी की नृशंस हत्या के बाद इंदौर के एक संवेदनशील इलाके में ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की बृहस्पतिवार रात प्रस्तावित चुनावी सभा रद्द हो गई है। यह सभा नगर निगम चुनाव को लेकर होने वाली थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओवैसी की चुनावी सभा रद्द होने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ इस सभा की अनुमति के लिए आवेदन करने वाले लोगों ने हमें बताया कि अब वे यह कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: चीनी शासन के बखान के नए तरीके के साथ सामने आए जिनपिंग, लोकतंत्र का ही बना दिया मजाक

पंढरीनाथ थाने के प्रभारी राकेश मोदी ने बताया कि चूंकि छह जुलाई को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए उन्होंने बंबई बाजार में ओवैसी की बृहस्पतिवार रात प्रस्तावित सभा को लेकर प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। गौरतलब है कि एआईएमआईएम नगरीय निकाय चुनाव से मध्यप्रदेश में अपने चुनावी सफर का आगाज कर रही है। ओवैसी ने पिछले दो दिन में जबलपुर और भोपाल में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए कई चुनावी सभाएं की हैं।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा