पश्चिम बंगाल में चुनाव की तैयारी में जुटे असदुद्दीन ओवैसी, मुस्लिम धार्मिक नेता के साथ बैठक की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2021

 (पश्चिम बंगाल)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रविवार को पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के फुरफुरा शरीफ पहुंचे और प्रमुख मुस्लिम नेता अब्बास सिद्दीकी के साथ राज्य के राजनीतिक परिदृश्य तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उनकी पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य में चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद ओवैसी की पश्चिम बंगाल की यह पहली यात्रा है। एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव ज़मीरुल हसन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ओवैसी बैठक को गुप्त रखना चाहते थे क्योंकि हमें आशंका थी कि राज्य सरकार उन्हें हवाईअड्डे से बाहर निकलने से रोक सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रस्तावित राष्ट्रीय लाजिस्टिक्स नीति पर वाणिज्य मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों से मांगी राय

टीएमसी के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी सांसद सौगत रॉय ने कहा, एआईएमआईएम, भाजपा के छद्म रूप के अलावा कुछ नहीं है। ओवैसी अच्छी तरह से जानते हैं कि यहाँ ज्यादातर मुसलमान बंगाली भाषी हैं, और उनका समर्थन नहीं करेंगे। वह अब्बास सिद्दीकी के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। बंगाल में मुसलमान ममता बनर्जी के साथ मजबूती से खड़े हैं। हालांकि, राज्य में प्रमुख मुस्लिम नेताओं ने दावा किया है कि एआईएमआईएम के बंगाल चुनाव में प्रवेश के साथ यहां के चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, ओवैसी अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं और इसके लिए वह पश्चिम बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में लगे हुए हैं, क्योंकि राज्य में लगभग 30 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। इनमें से कम से कम 24 फीसदी बंगाली भाषी मुस्लिम हैं। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

तरुण विजय ने सीमांत सैनिकों के लिए चार लाख राखियाँ सेनाध्यक्ष को भेंट कीं

The Vvaan Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में दिखी रहस्यमयी दुनिया, जंगल और अलौकिक शक्तियों की झलक

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया विद्यार्थी सहयोग शिविर, 30 दिनों में होगा शिकायतों का निपटारा

जयशंकर और डोभाल की रूस-चीन यात्रा के कूटनीतिक संदेश को ऐसे समझिए