उत्तर प्रदेश चुनाव नतीजों पर ओवैसी का बयान, कहा- यह 80-20 की विजय है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम को ‘‘80-20 की विजय’’ करार दिया और कहा कि उन्हें लगता है कि देश के लोकतंत्र में इस तरह की परिस्थिति अगले कई वर्षों तक रहेगी। ओवैसी की पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पायी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनादेश का सम्मान करती है और भविष्य में जनता का विश्वास जीतने के लिए प्रयास जारी रखेगी।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के कोरापुट जिले में बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे

माना जा रहा था कि उनका इशारा राज्य की मुस्लिम आबादी की ओर था। मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘80 प्रतिशत समर्थक एक तरफ होंगे तो वहीं 20 प्रतिशत दूसरी तरफ होंगे। मेरा मानना है कि 80 प्रतिशत सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे तो वहीं 20 प्रतिशत ने हमेशा विरोध किया है और आगे भी करेंगे....।’’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की कुल आबादी में 20 प्रतिशत मुसलमान हैं। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेहनत करने के लिए पार्टी के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गुजरात, राजस्थान और अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Hyundai भारत में लॉन्च करेगी पहली CNG SUV Bayon, साथ आएगी Toyota Glanza Facelift

Neeru Dhanda ने Asian Games में महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

Pitru Paksha में तर्पण न कर पाने पर अपनाएं जल और काले तिल के ये 5 सरल उपाय

Shakira First Global Concert | पॉप क्वीन शकीरा का ग्लोबल धमाका: भारत में बिल्कुल मुफ्त देख सकेंगे मैड्रिड कॉन्सर्ट, नोट कर लें डेट और टाइम!