ज्ञानवापी सर्वे पर ओवैसी बोले- वह मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी, मस्जिदों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | May 16, 2022

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कोर्ट के आदेश के बाद सर्वे और वीडियोग्राफी का काम पूरा हो गया है। तीसरे दिन का काम पूरा होने के बाद हिंदू पक्ष के वकील ने दावा किया कि कुए के अंदर शिवलिंग मिला है। जबकि मुस्लिम पक्ष की ओर से इसे खारिज कर दिया गया। अब इसी को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि सत्य को आप कितना भी छुपा लीजिए, लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है। इसके जवाब में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। आपने पलटवार में ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी। ओवैसी ने अपने एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें वह साफ तौर पर कहती सुनाई दे रहे हैं कि हम बाबरी के बाद किसी और मस्जिद को नहीं खोएंगे। 

इसे भी पढ़ें: कुएं के अंदर मिला 12 फीट 8 इंच का शिवलिंग, वाराणसी कोर्ट ने दिया जगह को सील करने के आदेश, मुस्लिम पक्ष ने दावे को नकारा

इससे पहले ओवैसी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) सहित सभी विपक्षी दलों की चुप्पी पर सवाल उठाया था और आरोप लगाया कि ये दल इसलिए चुप हैं, क्योंकि मुसलमान उनके वोट बैंक नहीं हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर की सर्वे में शिवलिंग प्राप्त होने के समाचार से शिव भक्त के नाते मैं बहुत खुश हूं। सदियों से जो नंदी बाबा की प्रतीक्षा थी कि कब भोलेनाथ मिलें और कब मैं उनके दर्शन करूं, वो सर्वे में शिवलिंग मिलने से सब स्पष्टता हो गई है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR