ओवैसी का तंज, NCP ने शिवसेना से किया निकाह, अब इनमें दुल्हा कौन है यह पता नहीं

By अंकित सिंह | May 28, 2022

महाराष्ट्र के भिवंडी में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक सभा के दौरान राज्य सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमला बोला। ओवैसी ने पार्टी नेता खालिद गुड्डू की गिरफ्तारी को एक साजिश बताया और कहा कि उनका राजनीतिक करियर समाप्त करने के लिए ऐसा किया गया है। अपने बयान में ओवैसी ने कहा कि चुनाव के दौरान एनसीपी के लोग कहते थे कि शिवसेना को वोट नहीं देना लेकिन अब दोनों साथ हो गए हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विधानसभा के चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस के लोग कह रहे थे कि ओवैसी को वोट मत देना क्योंकि भाजपा, शिवसेना को रोकना है।

इसे भी पढ़ें: ओवैसी के गढ़ में मोदी की दहाड़, केसीआर और परिवारवाद पर वार, इस बार भाजपा लाएगी बदलाव की बयार

इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय ज्ञानवापी मामले पर अगली सुनवाई के दौरान निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाएगा और ‘‘पूर्ण न्याय’’ करेगा। ओवैसी ने कहा कि जब वाराणसी की अदालत ने नमाजियों की संख्या 20 तक सीमित करने और ‘‘शिवलिंग पाए जाने’’ के स्थान की सुरक्षा का आदेश दिया, तो उनकी राय में उस समय ‘‘गंभीर प्रक्रियात्मक अन्याय हुआ। उन्होंने कहा था कि उन्होंने नमाजियों को ज्ञानवापी मस्जिद में जाकर इबादत करने की इजाजत दी है। इससे पहले निचली अदालत के आदेश ने इसे 20 लोगों तक सीमित कर दिया था। इसलिए हमें उम्मीद है कि सुनवाई की अगली तारीख पर उच्चतम न्यायालय पूर्ण न्याय करेगा।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus