ओवैसी भी जाएंगे लखीमपुर, कहा- अब समय आ गया है, मोदी सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए

By अंकित सिंह | Oct 04, 2021

लखीमपुर में किसान प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद से लगातार विपक्षी नेता वहां का दौरा करने की बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लखीमपुर जाने की बात कही है। हैदराबाद से लखनऊ निकलने से पहले ओवैसी ने कहा कि मैं उन लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए यूपी के लखीमपुर खीरी जाऊंगा, जिनकी केंद्रीय मंत्री के बेटे ने हत्या की है. यह एक जघन्य अपराध है। अब समय आ गया है, मोदी सरकार को 3 कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए और उन्हें इस मंत्री को हटाना चाहिए। लखनऊ पहुंचने पर ओवैसी ने कहा कि मामले में लोगों के आंखों में धूल झोंकने के लिए FIR दर्ज़ किया गया है। इस घटना में कभी भी फेयर जांच नहीं होगा इसलिए हमारी मांग है कि किसी हाई कोर्ट के सिटिंग जज के जरिए या सुप्रीम कोर्ट के जज के जरिए जांच की निगरानी हो ताकि इंसाफ हो। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में चुनावी  नफा नुकसान को देखते हुए लखीमपुर हिंसा का खूब राजनीतिकरण किया जा रहा है वैसे भी 100 से ज्यादा सीटों पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं

प्रमुख खबरें

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत

Russia पर Ukraine का बड़ा Drone हमला, 1100 से अधिक मानवरहित विमान गिराने का दावा