आज रात से बदल सकता है ट्विटर का मालिक, मस्क का दबाब आया काम, ऑफर पर बोर्ड कर रहा विचार

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2022

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और दुनिया की एक बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बीच बीते एक महीने से चली आ रही खींचतान पर अब विराम लग सकता है। टेस्ला के सीईओ एलेन मस्क आज रात से ट्विटर के नये मालिक बन सकते हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स प्रमुख द्वारा माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर $ 43 बिलियन की अधिग्रहण बोली की पेशकश के ठीक बाद नाटकीय घटनाओं के बाद कहा जा रहा है कि ट्विटर खुद को बेचने के लिए मस्क से बात कर रहा है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार एलेन मस्क की ओर से ट्विटर को खरीदने के लिए पेश की गई डील पर अब विचार किया जा रहा है। इस खबर के सामने आते ही ट्विटर के शेयर प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 5.3 प्रतिशत की बढोतरी देखने को मिली। 

इसे भी पढ़ें: 'हमारा संविधान वह पहली किताब है...' अमित मिश्रा के ट्वीट के बाद क्यों ट्रोल हुए इरफान पठान ?

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर इंक एलन मस्क के प्रस्तावित 54.20 डॉलर प्रति शेयर नकद में खरीदने के सौदे के बेहद करीब है। मस्क ने कहा है कि पिछले सप्ताह उन्होंने 46.5 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी। जिसके बाजद वो सौजा करने के लिए कंपनी पर दबाव बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि अब ट्विटर अधिग्रहण के लिए खुद को तैयार कर रहा है, लेकिन ये  सौदे फाइनल हो ही जाएगी इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

Odisha Heavy Rain: गहरे दबाव से भारी बारिश, 14500 लोग राहत केंद्रों में भेजे गए

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी