चीन में ओयो का कारोबार, दो साल में करेगी 10 करोड़ डॉलर का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2019

नयी दिल्ली। आतिथ्य सेवा से जुड़ी कंपनी ओयो होटल्स एंड होम्स ने मंगलवार को कहा कि चीन में उसके कमरों की संख्या पांच लाख के आंकड़े को पार कर गयी है। कंपनी ने अपने मौजूदा विस्तार कार्यक्रम के तहत अगले दो साल में देश में 10 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना बनायी है।

कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि चीन में परिचालन शुरू करने के डेढ़ साल के भीतर ही ओयो होटल्स एंड होम्स ने 337 शहरों तक अपनी सेवा का विस्तार कर लिया है और उसके कमरों की संख्या पांच लाख के आंकड़े को पार कर गयी है।

इसे भी पढ़ें: भारत में 89 प्रतिशत पारिवारिक कंपनियों के कारोबार में दो साल में विस्तार की संभावना: सर्वे

ओयो चाइना के सीओओ सैम शिह ने कहा कि कंपनी अगले दो वर्ष में गुणवत्ता एवं प्रणाली में सुधार और ग्राहक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। इसके अलावा ओयो ने दावा किया कि वह चीन में सबसे बड़ी होटल ब्रांड बन गयी है।

इसे भी देखें-

प्रमुख खबरें

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक