By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2022
होटल के कमरे मुहैया कराने वाले ऑनलाइन मंच ओयो ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 63 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ (एबिटा) दर्ज किया है। आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटे ओयो ने सोमवार को बाजार नियामक सेबी को अपने वित्तीय विवरण की जानकारी देते हुए कहा कि अप्रैल-सितंबर 2022 की छमाही में उसका राजस्व 24 प्रतिशत बढ़कर 2,905 करोड़ रुपये हो गया।