OYO करेगी 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी, हटाने की दी यह वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

नयी दिल्ली। होटल कंपनी ओयो भारत में 1,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। वह भारत में अपने कारोबार को पुनर्गठित कर रही है। भारत और दक्षिण एशिया में ओयो के कर्मचारियों को भेजे आंतरिक मेल में कंपनी के संस्थापक और समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ सहयोगियों को ओयो से बाहर एक नया करियर तलाश करने के लिए कहना आसान फैसला  नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: चंदा कोचर से रकम वसूली के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा ICICI बैंक

 

मेल में यह नहीं बताया गया है कि कितने लोगों की छंटनी की जा रही है। हालांकि, मामले से जुड़े सूत्रों ने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की योजना की बात कही। साथ ही इसके पीछे की वजह  जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों को रखना बताया गया है। अग्रवाल ने कहा कि यह 2020 के लिए नए रणनीतिक उद्देश्य का एक हिस्सा है। इसके तहत विभिन्न इकाइयों और परिचालन में टीमों को पुनर्गठन किया जाएगा। 

 

इसे भी देखें- कम निवेश में शुरू करें ये बिजनेस, फायदे में रहेंगे | New business start up ideas

 

प्रमुख खबरें

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, ऑपरेशन महादेव मामले में 3 पाकिस्तानी आतंकवादियों के नाम

BJP हेडक्वार्टर में नितिन नबीन ने संभाली कार्यकारी अध्यक्ष की कमान, शाह-नड्डा भी रहे मौजूद

मैं मरने जा रहा हूं...ऑस्ट्रेलिया में पहलगाम जैसा हमला, कौन है वो जिसने आतंकियों से छीन ली बंदूक

New Year 2026: नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा ही नहीं, भारत की इन 5 बेस्ट Beach पर जाएं