कश्मीर घाटी के 75 लाख लोगों को नहीं दी जा रही स्वतंत्रता: पी चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2019

चेन्नई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केन्द्र को पीछे ले जाने वाली सरकार करार देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि कश्मीर घाटी के 75 लाख लोगों को स्वतंत्रता नहीं दी जा रही है। आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली की एक जेल में 106 दिन रहने के बाद पहली बार यहां पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह खुली हवा में सांस लेकर बेहद खुश हैं। लेकिन इसी समय, देश के कुछ हिस्सों में आजादी छीनी जा रही है और स्वतंत्रता की आवाज दबायी जा रही हैं...और आपको यह भूलना नहीं चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चिदंबरम को लेकर SC ने आखिर हाई कोर्ट को क्यों लगाई फटकार?

चिदंबरम ने आरोप लगाया कि जब हम बोल रहे हैं तो कश्मीर घाटी में 75 लाख लोगों को आजादी नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा अगर एक व्यक्ति को आजादी नहीं दी जा रही इसका मतलब है कि सभी के लिए आजादी नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी को अलग नहीं किया जा सकता, आपकी आजादी मेरी है और मेरी आजादी आपकी। अगर में आपकी स्वतंत्रता की रक्षा नहीं करता हूं तो आप मेरी स्वतंत्रता को नहीं बचा सकते।

इसे भी पढ़ें: चिदंबरम का आरोप, लोगों का ध्यान भटकाकर भाजपा ने जीता लोकसभा चुनाव

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस देश में, एक दक्षिणपंथी, पीछे की ओर ले जाने वाली (सरकार) फासीवादी सरकार की और आगे बढ़ रही है जो आजादी हड़प रही है....हमें बेहद सतर्क रहना होगा। उन्होंने दावा किया कि देश वास्तव में तभी आजाद होगा जब देश के बाकी हिस्सों के लोग भी दक्षिण भारत की तरह सजगता दिखाएंगे और खास तौर पर भाजपा का विरोध करने में तमिलनाडु की सजगता को अपनाएंगे। राज्य के लोगों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने भगवा पार्टी का जमकर विरोध किया और इस तरह का विरोध देश भर में फैलना चाहिए और यह उनकी इच्छा है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली