चिदंबरम का आरोप, लोगों का ध्यान भटकाकर भाजपा ने जीता लोकसभा चुनाव

bjp-wins-lok-sabha-elections-by-diverting-public-attention-chidambaram-alleges
[email protected] । Dec 7 2019 8:38AM

चिदंबरम ने झारखंड की जनता से भाजपा को हर हाल में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में बीस प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है। यह बहुत ही खुशी की बात है।

रांची। आईएनएक्स मीडिया घोटाले में दो दिन पहले उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जमानत पर रिहा हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव भाजपा ने बालाकोट, पुलवामा जैसे राष्ट्रवाद के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटका कर जीत लिया। उन्होंने कहा कि इस समय भारत के राजनीतिक इतिहास में बदलाव का क्षण है और झारखंड की जनता इसे समझकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

पूर्व वित्त एवं गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। चिदंबरम ने झारखंड की जनता से भाजपा को हर हाल में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की। जब चिदंबरम से पूछा गया कि आखिर लोकसभा चुनाव के बाद क्या बदला है जो जनता उनकी बात सुन लेगी तो उन्होंने कहा कि संसद के चुनाव भाजपा ने लोगों का ध्यान बंटाकर, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर, पुलवामा, बालाकोट पर, सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर जीता है। लेकिन लोकसभा के बाद हरियाणा,महाराष्ट्र में चुनाव हुए और अब झारखंड की बारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव में बीस प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है। यह बहुत ही खुशी की बात है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़