चिदंबरम के इलाज से परिवार संतुष्ट नहीं, कहा- उनका वजन 8-9 किलो हुआ कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत द्वारा आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ाये जाने के कुछ घंटे बाद उनके परिवार ने कहा कि तिहाड़ जेल में उनका क्रोहन रोग का किया जा रहा इलाज संतोषजनक नहीं है और बीमारी के बढ़ जाने से उनका वजन लगातार घटता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अदालत ने चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ायी

पारिवारिक सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि हिरासत के दौरान चिदम्बरम का वजन करीब 8-9 किलोग्राम घट गया है। सूत्र ने कहा कि जेल में उनके किये जा रहे इलाज से हम संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें काफी परेशानियां हैं। उनका हैदराबाद के मशहूर पेट रोग विशेषज्ञ डॉ नागेश्वर रेड्डी से तत्काल इलाज कराया जाना चाहिए क्योंकि वह उनके स्वास्थ्य के बारे में जानते हैं और उन्होंने ही 2016 में उनका उपचार किया था। सूत्रों ने कहा कि रेड्डी के इलाज के बाद वह कुछ अच्छा महसूस करने लगे थे।

इसे भी पढ़ें: चिदंबरम ने गांधी परिवार से SPG सुरक्षा हटाने का निर्णय को अपमानजनक और मूर्खतापूर्ण बताया

सूत्र ने कहा, ‘हम उनकी जमानत अर्जी पर दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। यह आदेश आठ नवंबर से सुरक्षित रख लिया गया है।’ चिदम्बरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 21 अगस्त को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। बुधवार को उन्हें वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेश किया गया क्योंकि वकील हड़ताल पर हैं। अदालत ने इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज धनशोधन के मामले में उनकी न्यायिक हिरासत में 27 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है।

प्रमुख खबरें

West Bengal: TMC से अच्छा BJP को दे दो वोट, अधीर रंजन का वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस की भी आई प्रतिक्रिया

Gangster Goldy Brar की मौत, अमेरिका में गोलियों से भूना, Siddhu Moosewala की हत्या का था मास्टरमाइंड

IPL 2024 के मंच पर Kalki 2898 AD का प्रभास ने किया प्रचार, अभिनेता के लुक की फैंस ने की Batman से तुलना

Sri Lanka के राष्ट्रपति चुनाव में Wickremesinghe का हो सकता है अपने मंत्रिमंडल सहयोगी से मुकाबला