Padampur Election: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा भाजपा ने वर्षा का अपमान किया, उनका साथ देने के लिए चुनाव प्रचार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2022

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि वह उपचुनाव से पहले अपनी पार्टी की उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा के पक्ष में प्रचार करने के लिए व्यक्तिगत रूप से पदमपुर गए थे, क्योंकि वह भाजपा द्वारा पार्टी के उम्मीदवार के प्रति दिखाए गए “अपमान” से आहत थे। बृहस्पतिवार को पटनायक की टिप्पणी बरिहा द्वारा भाजपा के प्रदीप पुरोहित के खिलाफ 42,679 मतों से जोरदार जीत दर्ज करने के तुरंत बाद आई। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा,‘‘लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मैंने पंचायत चुनाव और अन्य उपचुनावों में प्रचार से परहेज करते हुए पदमपुर में प्रचार करना क्यों पसंद किया।’’

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Elections : अनुराग ठाकुर नहीं बचा सके बीजेपी की साख, चार संसदीय क्षेत्रों में से तीन में लगा झटका

चुनाव अभियान के दौरान, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुंदरगढ़ के सांसद जुएल ओराम ने एक गैर-आदिवासी व्यक्ति से शादी के बाद बरिहा की आदिवासी स्थिति पर सवाल उठाकर विवाद खड़ा कर दिया था। इस बीच, बरिहा के ससुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम रंजन बलियार सिंह ने पटनायक का समर्थन करते हुए कहा कि जब कुछ भाजपा नेताओं ने उन पर व्यक्तिगत हमला किया तो उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को बहुत दुख हुआ।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं