आंध्र प्रदेश में बारिश के कारण फसलों का हुआ भारी नुकसान, 10 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविर पहुंचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2020

अमरावती। चक्रवात निवार के कारण पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश के कारण आंध्र प्रदेश में करीब 30,000 हेक्टेयर में लगी फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारिश संबंधी घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर तीन तक पहुंच गई जबकि एसपीएस नेल्लोर और चित्तूर जिलों में 10,000 से भी अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्वर्णमुखी, भीमा और पेन्ना नदियों के उफान पर रहने के साथ ही अन्य मध्यम एवं छोटे जलाशयों के भी लबालब होने के चलते कई स्थानों से संपर्क टूट गया। बाढ़ के कारण 180 किलोमीटर से अधिक की सडकें क्षतिग्रस्त हो गईं। 

प्रमुख खबरें

Stock Market Update: सेंसेक्स 502 अंक चढ़ा, Nifty ने 24,150 का लेवल किया पार

West Asia में बढ़ते खतरों के बीच जबरदस्त एक्शन में मोदी सरकार, भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

Prabhasakshi NewsRoom: AADHAR आयु का प्रमाण नहींः कोर्ट, Passport नागरिकता का प्रमाण नहींः MEA, नागरिक संशय में!

Jagannath Rath Yatra 2026: जाति-धर्म का कोई बंधन नहीं, ऐसे खींचें भगवान का Chariot, जानें Puri के नियम