भाजपा शासन में हुआ धान घोटाला, सीबीआई जांच हो: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

जींद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में भाजपा के शासन में धान घोटाला होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मांग की कि इसकी जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में गठित कमेटी द्वारा की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता हुड्डा ने यहां लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में हरियाणा काफी पिछड़ गया है और सत्तारूढ़ पार्टी के पास लोगों को गुमराह करने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि तीन-चार साल के दौरान राज्य में धान घोटाला हुआ है। भाजपा सरकार कभी स्टॉक चैकिंग तो कभी किसी अन्य नाम पर मुद्दों से ध्यान भटका रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए या फिर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में गठित कमेटी से करवाई जानी चाहिए। ताकि घोटाले की परत खुलकर सामने आ सकें।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा