By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023
नयी दिल्ली। परिधान विनिर्माता पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शुद्ध लाभ मार्च 2023 में खत्म हुई तिमाही के दौरान 58.87 प्रतिशत घटकर 78.35 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को बताया कि इससे एक साल पहले जनवरी-मार्च 2022 के दौरान उसने 190.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।