Pahalgam attack: एक्शन में PM Modi, अमित शाह से की बात, बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग

By अंकित सिंह | Apr 22, 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 12 पर्यटक घायल हो गए। इलाके में गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद सुरक्षा बल वहां पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि पर्यटकों के आने-जाने वाले इस स्थान पर आतंकी हमला हो सकता है। सुरक्षा बलों को इलाके में भेज दिया गया है और फिलहाल ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि लश्कर के संगठन TRF ने पहलगाम टेररिस्ट अटैक की जिम्मेदारी ली। 

इसे भी पढ़ें: Ramban जाकर CM Omar Abdullah ने लिया राहत कार्यों का जायजा, केंद्र सरकार भी कर रही है भरपूर मदद

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा कि मैं अविश्वसनीय रूप से स्तब्ध हूँ। हमारे आगंतुकों पर यह हमला एक घृणित कार्य है। इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र हैं। निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। मैंने अपनी सहकर्मी से बात की है और वह घायलों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए अस्पताल चली गई हैं। मैं तुरंत श्रीनगर वापस जा रहा हूँ। उन्होंने आगे लिखा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन विवरणों में नहीं जाना चाहता। स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से बताया जाएगा। कहने की ज़रूरत नहीं कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज़्यादा बड़ा है। 

प्रमुख खबरें

RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

Ahmedabad में PM Morarji Desai को किया याद, Maganbhai Patel ने सुनाए राष्ट्रनिष्ठा के किस्से

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और पत्नी को High Court का समन, MUDA जमीन घोटाले की File फिर खुली

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting