बिल से बाहर निकला पहलगाम का मास्टरमाइंड कसूरी, रैली में कहा- अब मेरा नाम पूरी दुनिया में मशहूर हो गया

By अभिनय आकाश | May 29, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के पीछे कथित मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) कमांडर सैफुल्लाह कसूरी फिर से सार्वजनिक रूप से सामने आया। उसने एक राजनीतिक रैली में पाकिस्तानी राजनीतिक नेताओं और अन्य वांछित आतंकवादियों के साथ स्टेज शेयर साझा किया। पाकिस्तान के परमाणु परीक्षणों के वार्षिक स्मरणोत्सव यौम-ए-तकबीर के अवसर पर पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) द्वारा आयोजित इस रैली में भड़काऊ भाषण और भारत विरोधी नारे लगाए गए। उपस्थित लोगों में लश्कर के संस्थापक हाफ़िज़ सईद का बेटा और भारत द्वारा घोषित आतंकवादी तल्हा सईद भी शामिल था।

इसे भी पढ़ें: हम दुख, घाव, नुकसान सहते रहें, फिर दुनिया को बताएं...थरूर ने ऐसा क्या कहा, भारत के समर्थन में आ खड़ा हुआ पनामा

रैली में भारत की सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में 32वें स्थान पर मौजूद तल्हा सईद ने जिहादी नारों और "नारा-ए-तकबीर" से भरा एक उग्र भाषण दिया। सईद पाकिस्तान के 2024 के आम चुनावों में लाहौर की NA-122 सीट से संसद के लिए चुनाव लड़ा था। लेकिन उसे हार मिली थी। उसने पीएमएमएल के साथ अपना सार्वजनिक जुड़ाव जारी रखा है, जिसे व्यापक रूप से प्रतिबंधित LeT के राजनीतिक मोर्चे के रूप में माना जाता है। पीएमएमएल ने हाल के हफ्तों में भारत विरोधी बयानबाजी तेज कर दी है, प्रमुख पाकिस्तानी शहरों-लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, फैसलाबाद और अन्य में विरोध प्रदर्शन किए हैं - हाफिज सईद की रिहाई की मांग की और सिंधु जल संधि को निलंबित करने के लिए भारत पर "जल आक्रामकता" का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद कश्मीर में पर्यटन को नहीं रोक पाएगा, पहलगाम में जाकर CM उमर ने ली सेल्फी

लश्कर-ए-तैयबा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और पाकिस्तान के भीतर प्रतिबंधित है, पीएमएमएल जैसे समूहों ने इसके नेतृत्व को राजनीतिक और वैचारिक प्रासंगिकता बनाए रखने में सक्षम बनाया है। 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड, संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी हाफ़िज़ सईद को अभी भी पीएमएमएल की गतिविधियों के पीछे वैचारिक शक्ति के रूप में देखा जाता है। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!