UN में पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने जताई आपत्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2018

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान ने सूचना संबंधी मामलों पर संयुक्त राष्ट्र की समिति के समक्ष कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन का मामला उठाया जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह समिति के काम के लिए अप्रासंगिक है। पाकिस्तान के प्रतिनिधि मसूद अनवर ने कल सूचना पर समिति के एक सत्र को संबोधित करते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। अनवर ने कहा, ‘‘आज जिस दुनिया में हम रह रहे हैं वह संघर्ष और विवादों से घिरी है हालांकि हम आतंकवाद और चरमपंथ से लड़ने में एकजुटता बरकरार रखते हैं। इन दूषित विचारधाराओं का विरोध करना जरुरी है।’’ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का जन सूचना विभाग (डीपीआई) तनाव खत्म करने और आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मानवाधिकार उल्लंघन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है।’’

प्रमुख खबरें

Meta Layoffs: मार्क जुकरबर्ग के AI प्लान से संकट में 8000 Jobs, कर्मचारियों में नौकरी जाने का डर

Bengaluru की चिलचिलाती धूप में मिली ठंडी राहत, Ice Cream मिलते ही खिल उठे मजदूरों के चेहरे

IPL 2026 में Vaibhav Suryavanshi का तूफानी शतक, फिर Injury ने बढ़ाई सनराइजर्स की टेंशन

White House Dinner में Security में बड़ी चूक, हथियार लेकर घुसा शख्स, Washington में हड़कंप