डिफाल्टर बनने की राह पर पाकिस्तान तो बाजवा ने संभाली कमान, IMF से कर्ज के लिए अमेरिका के आगे लगाई गुहार

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2022

पाकिस्तान लगातार अस्थिरता की ओर बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान कंगाली के उस मुहाने पर खड़ा है जहां अराजकता हावी होती नजर आ रही है। हाल ही में पाकिस्तान के प्रांत पंजाब में हुए उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक अस्थिरता को तो बढ़ाया ही है, साथ ही सैन्य अस्थिरता की तरफ भी संकेत दे रही है। तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को डिफाल्टर बनने से बचाने के लिए अब सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कमर कस ली है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अमेरिका से आईएमएफ पर कर्ज की रकम जल्द जारी करने की बात की है।  पाकिस्तान इन दिनों भारी नकदी की कमी से जूझ रहा है और  देश घटते विदेशी मुद्रा भंडार की वजह से दिवालिया होने की कगार पर आ पहुंचा है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की जेलों में चार महिला सहित 682 भारतीय नागरिक बंद: सरकार

गौरतलब है कि पाकिस्तान पूरी तरह से कंगाली की तरफ बढ़ चुका है। पाकिस्तान पूरी तरह से कंगाल हो चुका है लेकिन अभी उसकी मदद करने वाले कुछ देश बाकी हैं। पाकिस्तान की जो भौगोलिक स्थिति है वो ऐसी है कि इससे कुछ लोगों को फायदा मिल जाता है। इसलिए उसे उधार मिल जाता है। इसलिए पाकिस्तान उधार से ही फिलहाल अपना काम चला रहा है। विश्व बैंक की ऋण रिपोर्ट 2021 में पाकिस्तान को भारत और बांग्लादेश के मुकाबले काफी खराब रेटिंग की गई थी। 

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ