पाक सेना ने एलओसी के पास ‘भारतीय जासूसी ड्रोन’ को मार गिराने का दावा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कथित तौर पर घुसपैठ कर रहे एक “भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर” (ड्रोन) को मार गिराने का शनिवार को दावा किया। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिकार ने कहा कि इस छोटे हेलीकॉप्टर ने एलओसी के पास खंजार सेक्टर में देश के हवाईक्षेत्र में घुसने का प्रयास किया। उन्होंने एक बयान में कहा, “क्वाडकॉप्टर एलओसी में पाकिस्तान की तरफ 500 मीटर अंदर तक घुस आया था।” प्रवक्ता ने दावा किया कि यह आठवां भारतीय क्वाडकॉप्टर है जिसे पाकिस्तानी सेना ने इस साल मार गिराया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने, ऐसे दो क्वाडकॉप्टर मार गिराए गए थे, पहला 27 मई को जबकि दूसरा 29 मई को, जब वे पाकिस्तानी सीमा में कथित तौर पर काफी अंदर तक घुस आए थे।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट