पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने खुद माना, भारत से युद्ध नहीं जीत पाएंगे

By निधि अविनाश | Sep 15, 2019

दिल्ली। हमेशा भारत को युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान ने आखिरकार मान ही लिया कि अगर भारत-पाक के बीच युद्ध होता है तो पाकिस्तान हार जाएगा। एक चैनल के साथ बातचीत में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ये कबूल किया है कि भारत के साथ अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान हार जाएगा और इसके बार परमाणु युद्ध की भी संभावना हो सकती है। लंबे समय से ये देखा जा रहा हैं कि जब से भारत सरकार ने कश्मीर में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बरसो से लगी धारा 370 को हटा दिया, तब से पाकिस्तान दबी आवाज में युद्ध की धमकी देते आ रहा है। लेकिन भारत ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए हर परिस्थिति से निपटने का चुनौती दी है। लगातार युद्ध की गीदड़-भभकी देने के बाद आखिरकार पाक के पीएम ने हथियार डाल दिए हैं और मान लिया है कि भारत से वह कभी युद्ध नहीं जीत सकता। साथ ही इमरान खान ने अपने पाकिस्तानी तेवर दिखाते हुए भारत को एक और धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि  युद्ध न जीतने की परिस्थिती में हम परमाणु बम का प्रयोग कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद नवाज शरीफ को बॉलीवुड सिंगर मुकेश के गाने सुनाएं जाएंगे?

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह