पाक विदेश मंत्री बोले- दिल्ली में RSS की सोच वाली सरकार, वह कश्मीरियों को जकड़े रखना चाहती है

By अंकित सिंह | Apr 09, 2022

पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल तेज है। सरकार जाने के डर से बौखलाई इमरान खान की पार्टी और उसके नेता अब तक कश्मीर और भारत को लेकर बयानबाजी करना शुरू कर चुके हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विदेश मंत्री और पीटीआई के नेता शाह महमूद कुरैशी ने हमने कभी वार्ता से इंकार नहीं किया है। हमारे PM ने हमेशा कहा है कि अगर वह (भारत) शांति का एक कदम लेगा तो हम दो लेंगे। वहां (भारत में) जो हिंदुत्व की सोच आई हुई है, जो RSS की सोच दिल्ली में काबिज है वह वर्ता नहीं चाहती। उन्होंने दावा किया कि वह कश्मीरियों को जकड़े रखना चाहती है। वह जुल्म की चक्की में कश्मीरियों को पीसना चाहती है। महमूद कुरैशी नेशनल असेंबली में कहा कि पाकिस्तान एक संप्रभु राज्य है ... मैं रिकॉर्ड में लाना चाहता हूं कि यूएस-एनएसए ने पाकिस्तान के एनएसए को बुलाया और हमें (रूस) नहीं जाने का आदेश दिया। इस तरह से किस देश को आदेश दिया गया है? उन्होंने दावा किया कि हमने कभी वोटिंग से इनकार नहीं किया है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि पाकिस्तान में सांसदों की खरीद-फरोख्त हुई है। उन्होंने कहा कि हमें गुलामी पसंद नहीं है, विपक्ष को गुलामी पसंद है। इसके साथ ही बड़ा दावा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि शायद आज मेरी सरकार का आखरी दिन है।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित