खतरे में PM इमरान खान की कुर्सी? विदेश मंत्री कुरैशी ने हजारों समर्थकों से पूछा- क्या आप अपने प्रधानमंत्री को झुकने देंगे? देखें वीडियो

By निधि अविनाश | Mar 27, 2022

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को विपक्ष के नेता आसिफ अली जरदारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी सदस्य बिकने को तैयार नहीं है, चाहे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता कितनी भी संपत्ति की पेशकश करें। उनकी यह टिप्पणी इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री इमरान खान की मौजूदगी में एक रैली को संबोधित करते हुए आई है। कुरैशी ने रविवार को हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि, आसिफ अली जरदारी, अपनी सारी संपत्ति लाओ, कोई भी राजनीतिक कार्यकर्ता बिकने को तैयार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान: इस्लामाबाद में इमरान खान की रैली, हजारों की संख्या में जमा हुए समर्थक

आपको बता दें कि, इमरान खान इस रैली को इसलिए संबोधित कर रहे है क्योंकि विपक्ष ने उनकी सरकार को हटाने के लिए नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के लिए कमर कस ली। विपक्ष ने इमरान खान पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और मूल्य वृद्धि पर अपनी सरकार को हटाने के लिए नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। 

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया