रूस ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में उतारी परमाणु पनडुब्बियां, क्या पुतिन कर रहे हैं न्यूक्लियर हमले की तैयारी?

nuclear submarines

राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को अंजाम भुगतने की चेतावनी देने के बाद बाद रूसी नौसेना की कई परमाणु पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक में भेज दिया है। बता दें ये रूसी पनडुब्बियां 16 बैलिस्टिक मिसाइलें ले जा सकती हैं। पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों ने पुतिन के न्यूक्लियर हथियारों के जखीरे पर नजर बनाई हुई है।

रूस और यूक्रेन का युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है। यूक्रेनी सेना भी अपने कदम पीछे खींचने और युद्ध को समाप्त करने के मूड में नहीं दिख रही है। यूक्रेनी सेना के जज्बे को देखकर रूस बौखलाया हुआ है, और अब उसने एक नई योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। रूस ने उत्तर अटलांटिक महासागर में अपनी परमाणु पनडुब्बियां उतार दी हैं। ये पनडुब्बियां बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए परमाणु हमले को अंजाम देने की ताकत रखती हैं। हालांकि अभी यह बात साफ नहीं है कि इन पनडुब्बियों पर परमाणु हथियार तैनात किए गए हैं या नहीं। रूस के द्वारा इन पनडुब्बियों की तैनाती के चलते नाटो देशों को चिंता सताने लगी है।

पुतिन ने दिया पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश

 रिपोर्ट्स के मुतबिक, राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को अंजाम भुगतने की चेतावनी देने के बाद बाद रूसी नौसेना की कई परमाणु पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक में भेज दिया है। बता दें ये  रूसी पनडुब्बियां 16 बैलिस्टिक मिसाइलें ले जा सकती हैं। पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों ने पुतिन के न्यूक्लियर हथियारों के जखीरे पर नजर बनाई हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन पर रूसी हमले के कुछ वक्त बाद ही पुतिन ने अपनी न्यूक्लियर डिटरेंट फोर्सेज को भी अलर्ट पर रहने का आदेश दे दिया था।

ब्रिटेन बोला- यह महज एक चेतावनी

रूस के उत्तर अटलांटिक महासागर में पनडुब्बियों को तैनात करने के कदम पर ब्रिटेन ने कहा कि रूसी पनडुब्बी तैनात करने से कोई खतरा नहीं है। पुतिन महक चेतावनी दे रहे हैं और नाटो देशों को डराने का काम कर रहे हैं। विशेषज्ञों का भी मानना है कि रूस द्वारा परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

सबसे ज्यादा परमाणु हथियार है रूस के पास

माना जाता है कि रूस के पास 4,447 परमाणु हथियारों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु जखीरा है। इनमें से हजारों न्यूक्लियर हथियार ऐसे हैं जो दुश्मन के ठिकाने को पूरी तरह तबाह कर सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़