राहुल के बयान को पाक ने बनाया UN में हथियार, कांग्रेस ने दी सफाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

नयी दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दी गई एक याचिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित बयान का जिक्र करने से जुड़ी खबरों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने बुधवार को इस्लामाबाद पर तीखा हमला बोला और कहा कि पाकिस्तान कितना भी झूठ और प्रपंच फैला ले लेकिन यह सच्चाई नहीं बदलने वाली है कि जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस ने उन खबरों का संज्ञान लिया गया है जिनमें यह कहा गया है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र में दायर कथित याचिका में राहुल गांधी का नाम शरारतपूर्ण ढंग से लिया गया है ताकि पाकिस्तान के झूठ के पुलिंदे और गलत सूचना को सही ठहराया जा सके। 

इसे भी पढ़ें: डैमेज कंट्रोल में जुटे राहुल गांधी, कश्मीर को बताया भारत का आंतरिक मुद्दा, पाक पर निशाना

सुरजेवाला ने कहा कि पाकिस्तान को बलूचिस्तान में मानवाधिकार का उल्लंघन करने, हजारों लोगों के गायब होने और सामूहिक कब्रें मिलने के बारे में भी जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया को एक बार फिर से याद दिलाने की जरूरत है कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मुहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, अल कायदा और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों को पाकिस्तान में फलने-फूलने का मौका मिला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कश्मीर का राग अलापने की बजाय पाकिस्तान को इन मुद्दों पर पूरी दुनिया को जवाब देना चाहिए। ख़बरों के मुताबिक पाकिस्तान ने कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने प्रस्ताव में राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया है।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल