भारतीय सैन्य ठिकानों को पाक बना रहा था निशाना, एक पायलट लापता: MEA

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को भारत द्वारा नेस्तनाबूद किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए आज अपनी वायुसेना का इस्तेमाल किया, लेकिन उसके प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। हालांकि इस अभियान में एक भारतीय पायलट ‘‘लापता’’ हो गया। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एअर वाइस मार्शल आरजीके कपूर के साथ एक अत्यंत संक्षिप्त बयान में यह भी कहा कि भारतीय पायलट को पकड़ लेने के पाकिस्तान के दावे की पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: वायुसेना की कार्रवाई को विपक्ष ने सराहा, सरकार पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

कुमार ने कहा, ‘‘हवा में हुई उस झड़प में भारतीय वायुसेना के मिग 21 बाइसन ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया। जमीनी बलों ने पाकिस्तानी विमान को आसमान से पाकिस्तान की ओर गिरते देखा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस भिड़ंत में दुर्भाग्य से हमने एक मिग 21 को खो दिया। कार्रवाई में पायलट लापता है। हम तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं।’’ दोनों अधिकारियों ने मीडिया से कोई सवाल नहीं लिया।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान