Pak Minister ख्वाजा आसिफ ने PM मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, पार की सारी हदें

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पाकिस्तान ने शुक्रवार को संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत की आलोचना की और दोनों नेताओं ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उसके क्षेत्र का उपयोग आतंकवादी हमलों के लिए आधार के रूप में नहीं किया जाए। लेकिन अब अमेरिका भारत के संयुक्त बयान से पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक  बयान भी दिया है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले ड्रोन को BSF ने मार गिराया

बयान के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने सारी हदें पार करते हुए भारत के प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिम ने अमेरिका और भारत के तरफ से लगाए गए फटकार पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ये बयान उस व्यक्ति की यात्रा के दौरान आया है, जिसके गुजरात के सीएम रहते हुए मुसलमानों के नरसंहार की जांच पड़ताल की वजह से अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। पाक के मंत्री की बदजुबानी इतने पर ही नहीं रुकी और उन्होंने ट्विट करते हुए कहा कि वो कश्मीर में राज्य प्रायोजित आतंकवाद के एक और अभियान का नेतृत्व करते हैं।  जिसमें नियमित रूप से स्थानीय आबादी को अपंग करना और अंधा करना शामिल है। देश के बाकी हिस्सों में मोदी के समर्थक मुसलमानों, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों को बेखौफ होकर पीट-पीट कर मार डालते हैं। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को कसाई बताया था। 

प्रमुख खबरें

Hyderabad सेना शस्त्रागार से हथियार चोरी मामले में तीन जवानों समेत सात लोग गिरफ्तार

Tejas लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी से IAF को नुकसान, बोले Air Chief Marshal AP Singh

VHP का दावा: आठ महीनों में हमलों के दौरान 254 हिंदू मारे गए

विमान अपहरण की कोशिश नाकाम करने वाले भारतीय Pilot स्मित मच्छार की Dubai क्राउन प्रिंस ने की प्रशंसा