पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, दिलीप कुमार की उदारता को कभी नहीं भूल सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को अफसोस जताते हुए कहा कि वह उनकी उदारता को कभी नहीं भूल पाएंगे जो उन्होंने उनकी मां की याद में कैंसर अस्पताल बनाने के लिए धन जुटाने में मदद करके दिखाई थी। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कुमार का बुधवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 98 वर्षीय कुमार लंबे समय से बीमार थे। खान ने ट्वीट किया, “ दिलीप कुमार के इंतकाल के बारे में जानकर दुख हुआ। जब एसकेएमटीएच परियोजना शुरू की गई थी तो इसके लिए रकम जुटाने में मदद करने के लिए अपना वक्त देकर उन्होंने जो फिराखदिली दिखाई थी उसे मैं कभी नहीं भूल सकता।”

इसे भी पढ़ें: दिलीप कुमार के निधन से शोकाकुल बॉलीवुड ने कहा, सिनेमा जगत के एक युग का अंत

1985 में खान की मां शौकत खानम का कैंसर से इंतकाल हो गया था जिसके बाद उन्हें यह अस्पताल बनाने की प्ररेणा मिली। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 में पेशावर के किस्सा खवानी बाजार इलाके में हुआ था। पाकिस्तान सरकार पहले ही उनके पुश्तैनी घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर चुकी है और उनके नाम पर इसे एक संग्रहालय में तब्दील करने की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा