श्रम और रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

 Santosh Gangwar

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार शाम होने वाले मंत्रिमंडल के फेरबदल से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद संभालने वाले गंगवार ने आज सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

नयी दिल्ली। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार शाम होने वाले मंत्रिमंडल के फेरबदल से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद संभालने वाले गंगवार ने आज सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने श्रम मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, गंगवार ने हां में जवाब दिया। उन्होंने पीटीआई-से कहा, ‘‘हां मैंने इस्तीफा दे दिया है।’’

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 348 नये मामले, दो मरीजों की मौत

हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सरकार में उनकी नई भूमिका क्या होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मई 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद से यह मंत्रिपरिषद में पहला फेरबदल होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़