PM मोदी के वार पर बौखला गए पाक पीएम शहबाज, भारतीय मुस्लिमों और कश्‍मीर का राग अलापा

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2023

शंघाई सहयोग संगठन की 23वीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकवाद को लेकर किए गए करारे प्रहार पर पड़ोसी मुल्का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को मिर्ची लग गई है। एससीओ बैठक में आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरे जाने पर शहबाज शरीफ बौखला गए हैं। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भारत और मुस्लिमों का नाम लिए बिना ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों को गलत बताते हुए उन्हें धमकाना नहीं चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: IMF ने दी हरी झंडी तो रॉकेट हुआ बाजार, पाकिस्तान के शेयरों में 15 साल की सबसे बड़ी बढ़त देखी गई

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रत‍िबद्ध है लेकिन आतंकवाद का इस्‍तेमाल राजनयिक हथियार के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कश्‍मीरियों का नाम लिए बिना ही आत्‍मनिर्णय के अधिकार और अल्‍पसंख्‍यकों के अधिकारों पर ज्ञान दिया। पाकिस्तानी नेता ने यह भी घोषणा की कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनके देशवासियों और महिलाओं द्वारा दिए गए बलिदान अद्वितीय हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि बुराई क्षेत्र को परेशान कर रही है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए एक 'गंभीर बाधा' है।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत