अपने बयान से पलटा पाक, कहा- सिर्फ एक ही भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उसने  मात्र एक  भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसने कहा था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलट उसकी हिरासत में है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, पाकिस्तानी सेना की हिरासत में मात्र एक पायलट है। विंग कमांडर अभिनंदन के साथ सैन्य आचार नीति के मानकों के तहत बर्ताव किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: वायुसेना की कार्रवाई को विपक्ष ने सराहा, सरकार पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि पाकिस्तान के मुताबिक भारतीय वायुसेना का एक पायलट उनकी हिरासत में है।  हम इसकी पड़ताल कर रहे हैं।  दूसरे वीडियो में वह व्यक्ति उस मिशन या विमान के बारे में बताने से इनकार कर रहा है जिसे वह उड़ा रहा था। उसने कहा कि पाकिस्तानी सेना के कप्तान ने उसे भीड़ से बचाया है। जब उससे उसकी पहचान के बारे में पूछा गया कि तो उसने कहा कि मैं दक्षिणी हिस्से से संबंध रखता हूं और शादीशुदा हूं।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी