पाक का फिर इनकार, कहा- F-16 को गिराने का भारत का दावा झूठा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के उस दावे को “पूरी तरह निराधार” बताकर खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि हाल में हुई हवाई झड़प के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। पाकिस्तान ने कहा कि घरेलू राजनीतिक फायदे को ध्यान में रखकर भारतीय सरकार लगातार लोगों को “भ्रमित” कर रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को नयी दिल्ली में मीडिया को बताया गया था कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान द्वारा उड़ाए जा रहे भारतीय वायुसेना के मिग-21 बाइसन विमान ने पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था और इस बात के प्रत्यक्षदर्शी गवाह और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी हैं। कुमार के इस बयान के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का यह बयान आया है।

इसे भी पढ़ें: राहुल ने मोदी से पूछा, मसूद अजहर को किसने रिहा किया

बयान में पुलवामा आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने के भारत के रुख को भी खारिज करते हुए कहा गया, “स्थानीय विस्फोटकों और गाड़ियों के इस्तेमाल समेत स्वदेशी मूल और नियंत्रण रेखा से कई मील की दूरी” से भारत के दावों का कोई तुक नहीं बनता। इसमें कहा गया कि आत्मघाती हमले के संदर्भ में भारत से भेजे गए डॉजियर की जांच की जा रही है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसमें कहा गया, “डॉजियर की जांच की जा रही है और इस पर और जानकारी आने वाले समय में साझा की जाएगी।”

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार