अब समुद्र के रास्ते भारत में आंतकी हमले की फिराक में है पाक, तमिलनाडु में अलर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

कोयंबटूर। तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की घुसपैठ होने संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार खुफिया जानकारी इस ओर इशारा करती है कि श्रीलंका से समुद्री रास्ते के जरिए राज्य में लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादी आए और कोयंबटूर समेत अन्य शहरों में जा चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि राज्य में हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और पूजा स्थलों समेत कई जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आगे किसी भी संभावित घुसपैठ को रोकने के लिए खासतौर पर तटीय जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मैक्रों से मुलाकात के बाद मोदी बोले- भारत और फ्रांस की दोस्ती किसी स्वार्थ पर नहीं टिकी

पुलिस ने बताया कि कोयंबूटर में गहन गश्त हो रही है। शहर में और सीमा क्षेत्रों में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि घुसपैठियों की पहचान या उनकी राष्ट्रीयता के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन उनमें से एक व्यक्ति पाकिस्तान का है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow