पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2020

जम्मू। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तान रेंजर्स ने रातभर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंसार-मनयारी क्षेत्र में शुक्रवार की रात लगभग नौ बजकर 15 मिनट पर गोलीबारी शुरू हुई और यह रातभर चली, जिस वजह से स्थानीय लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि आईबी की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। भारत की ओर किसी के हताहत होने के बारे में कोई सूचना नहीं है। हालांकि उन्होंने बताया कि हज्जाम की एक दुकान को कुछ नुकसान पहुंचा है। दोनों पक्षों के बीच सीमा पार गोलीबारी सुबह लगभग पांच बजकर 55 मिनट पर बंद हुई। अधिकारियों ने बताया कि मनयारी गांव का रहने वाला 48 वर्षीय एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष छह अक्टूबर तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) और आईबी के पास पाकिस्तान 3,589 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है जबकि 2019 में यह संख्या 3,168 थी।

प्रमुख खबरें

Lawrence Bishnoi ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर को मरवाया? कनाडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 आरोपी कौन

मोदी मौज नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ है, Jharkhand में बोले PM- मेरी आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे कांग्रेस के शहजादे

इंटरनेट पर ठाणे की किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

हमें BJP से महिला सुरक्षा के बारे में सीखने की जरूरत नहीं है : Abhishek Banerjee