कब खत्म होगी पाक की कायराना हरकत, अब राजौरी की अग्रिम चौकियों को बनाया निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2018

जम्मू। पाकिस्तान ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत की अग्रिम चौकियों एवं गांवों पर गोलीबारी की और गोले भी दागे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सुबह लगभग साढ़े नौ बजे नौशेरा सेक्टर के केरी, लाम, पुखर्नी और पीर बडासेर क्षेत्रों में गोलीबारी तथा गोलाबारी शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन पर भारतीय राजनयिक को तलब किया

नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। अंतिम खबर मिलने तक दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी जारी थी। अधिकारी ने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana