एक बार फिर फील्डिंग के कारण शर्मसार हुई पाकिस्ता क्रिकेट टीम, 2 फील्डर मिलकर भी नहीं पकड़ पाए एक आसान कैच- Video

By Kusum | Sep 01, 2024

बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में खराब फील्डिंग के कारण पाकिस्तान की एक बार फिर फजीहत हुई है। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्लिप में खड़े सऊद शकील ने बांग्लादेशी बल्लेबाज शादमान इस्लाम का आसान सा कैच छोड़ दिया। ये बांग्लादेश की पारी की पहली गेंद पर हुआ। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मीर हमला की बाहर जाती गेंद से इस्लाम ने छेड़छाड़ की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले के किनारे लगकर गली की तरफ गई। वहां खड़े सऊद ने हाथ में आई गेंद को टपका दिया। 

बता दें कि, पाकिस्तान की फील्डिंग पिछले कुछ समय से चिंता का विषय रही है और इस हालिया चूक ने टीम की परेशानी और बढ़ा दी है। दूसरा टेस्ट अभी भी जारी है, ऐसे में पाकिस्तान को वापसी करने और बांग्लादेश पर दबाव बनाने के लिए अपने फील्डिंग में काफी सुधार करना होगा। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा