Pakistan ने सिंध प्रांत के बारे में Rajnath Singh की टिप्पणी की एक बार फिर आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2025

पाकिस्तान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सिंध प्रांत के भारत का हिस्सा बनने संबंधी टिप्पणी की शुक्रवार को एक बार फिर आलोचना की और कहा कि सिंह की टिप्पणी ‘‘बेहद परेशान करने वाली’’ है। रविवार को नयी दिल्ली में सिंधी समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सिंह ने कहा था कि ‘‘सीमाएं बदल सकती हैं और कल सिंध भारत में वापस आ सकता है।’’

सिंधु जल संधि से संबंधित आंकड़े भारत द्वारा साझा न किए जाने के बारे में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, अंद्राबी ने कहा कि भारत की कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है और संधि का ‘‘उल्लंघन’’ है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्षविराम, दोनों देशों के बीच किसी संघर्ष के बाद तय किया गया ‘‘पारंपरिक युद्धविराम’’ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्षविराम का अर्थ है कि अफगान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पाकिस्तान में कोई आतंकवादी हमला नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में